12 Feb 2026, Thu
Breaking

अपहर्ता नाबालिक को पुलिस ने किया सकुलश बरामद,आरोपी गिरफ्तार

रानीपोखरी, 18 दिसंबर को अपहर्ता नाबालिक बालिका को रानीपोखरी पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। अभियुक्त शादी करने के बहाने नाबालिग को लेकर गया था। जिससे पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाहै।

पुलिस के अनुसार, बीते 18 दिसंबर को को वादी निवासी रानीपोखरी ने थाना में आकर सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष बिना बताए घर से कहीं चली गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया। नाबालिग की तलाश के लि, टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने 19 दिसंबर को सकुशल गुमशुदा बालिका को भनियावाला फ्लाईओवर के पास हरिद्वार रोड से बरामद किया गया। साथ ही अपहरणकर्ता अभियुक्त राहुल खत्री पुत्र रमेश हाल निवासी केशवपुरी बस्ती थाना डोईवाला जनपद देहरादून (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त नाबालिक लड़की को शादी करने के बहाने लेकर गया था, जिस पर विवेचना में धारा 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो ,क्ट की बढोतरी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed