11 Feb 2026, Wed
Breaking

हरिद्वार संवाददाता दिनांक 16 अक्टूबर 2022

 

हरिद्वार : आतंकी संगठन के एरिया कमांडर के नाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिला पत्र 25 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन और 27 अक्टूबर को चार धाम यात्रा में बम धमाके की धमकी।

 

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के नाम से हरिद्वार रेलवे स्टेशन सहित उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के कई रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

 

आतंकी संगठन के एरिया कमांडर के हवाले से हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैैं। स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed