12 Feb 2026, Thu
Breaking

इंडिया टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जगह, आये सलामी बल्लेबाज मयंक

संवाददाता आशीष राजपूत : 27 जून 2022

रोहित के विकल्प के तौर पर मयंक टीम में शामिल

नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट मैच के लिए बुलावा आया है। मयंक अग्रवाल को कप्तान रोहित शर्मा के विकल्प के रूप टीम में रखा जाएगा। कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पर एजबेस्टन टेस्ट में रोहित का खेलना संदिग्ध है।


पहले 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे 31 वर्षीय मयंक के पास इंग्लैंड के खिलाफ 1 जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट में अच्छा मौका है। राहुल भी चोट से टीम से बाहर हैं। भारतीय चयन समिति ने पांचवें टेस्ट मैच के लिए मयंक को टीम में जगह दी है। बीसीसीआई ने बताया कि मयंक इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed