15 Feb 2026, Sun
Breaking

इन तीन राज्य में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर संतों ने मनाया जश्न

हरिद्वार, तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी में जश्न मनाया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में संतों ने मिठाई का वितरण कर खुशी जताई।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा की शानदार जीत पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को शुभकामनाएं और साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ऐतिहासिक कार्य करते हुए तीनों राज्य में विधानसभा के चुनाव में अपना परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी एक बार फिरे देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत राम रतन गिरि महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर रोज नहीं आया स्थापित कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन राज्यों में भाजपा ने जीत कर सभी को गौरवान्वित कर दिया है।

अखिल भारतीय सनातन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक कार्य और फैसलों के चलते ही आज तीन राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा सबका साथ और सबका विकास हो रहा है।

इस अवसर पर महंत नरेश गिरि,महंत राकेश गिरि,दिगंबर आशुतोष पुरी,विनोद गिरि,राजपुरी,रोशन भारती,अनुज पुरी,कुलदीप गिरि, लाभुवन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed