29 Mar 2026, Sun

इस अतिक्रमण पर प्रशासन मौन ? व्यापारियों का आरोप, टैक्स देने वालो पर सितम और इन अतिक्रमण कारियों पर करम : ये कैसा न्याय ?

हरिद्वार संवाददाता, मनोज सिरोही : 29 जून 2022

टैक्स ओर किराया नियम कानून सिर्फ स्थाई दुकानदार के लिए है बाकी सब के लिए 100% छूट है

हरिद्वार रोड़ी बेलवाला क्षेत्र अतिक्रमण का एक अवैध किला बन गया है जिसको नगर निगम और सिंचाई विभाग दोनों ही भेदने में अक्षम नजर आते हैं इसी रास्ते से हर रोज बड़े अधिकारी मेला नियंत्रण भवन की बैठकों में आते जाते हैं।

लेकिन यह अतिक्रमण हटाने का साहस न जाने क्यों कोई भी नहीं दिखा पाता सारे असामाजिक तत्वों ने यहां पर जमावड़ा कर लिया है क्षेत्र में इतनी गंदगी व खुले में शौच करा हुआ है यहां पर खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है सालों से यह व्यवस्था ऐसे ही चल रही है वेंडिंग जोन बनाने के बावजूद अतिक्रमण यूँ ही बना हुआ है।


इन्ही कारणों से अब सारा पर्यटक हरिद्वार मैं ना रुक कर सीधा ऋषिकेश जाने लगा है हरिद्वार की छवि को लगातार बदतर बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *