29 Mar 2026, Sun

उपचुनाव व जिला पंचायत को देखते हुए समाजवादी पार्टी में हुआ फेरबदल 6 जिलाध्यक्ष व 3 महानगर अध्यक्ष मनोनीत, हरिद्वार में इन्हें मिली संगठन की कमान

देहरादून संवाददाता, 6 मई 2022 । 

सपा ने भी चंपावत उपचुनाव लड़ने की घोषणा की है। पार्टी ने तीन नाम का पैनल अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। गुरुवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.एसएन सचान ने यह जानकारी देते हुए 6 जिलाध्यक्ष व तीन महानगर अध्यक्ष बनाने की घोषणा की।

जिलाध्यक्षों में उत्तरकाशी में पंडित विजय बहुगुणा, पौड़ी में सुभाष नेगी, हरिद्वार में अंकित चौधरी, यूएसनगर में योगेंद्र यादव, अल्मोड़ा में रमेश सनवाल और पिथौरागढ़ में बलराम सिंह को नियुक्त किया गया है।

जबकि महानगर में पहले से अध्यक्ष चले आ रहे हरिद्वार महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी को पुनः अध्यक्ष की कमान सौंपी है। रुड़की में शरद पांडेय व काशीपुर में कासिम चौधरी के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने यूएसनगर में कैलाखेड़ा नगर पंचायत का उपचुनाव भी लड़ने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *