15 Feb 2026, Sun
Breaking

उपभोक्ताओं पर फिर से बढ़ा बिजली के बिल का बोझ, दरों में इतने यूनिट की बढ़ोत्तरी

देहरादून, प्रदेश में बिजली की दरों में एक बार फिर से वृद्धि होने जा रही है। जिसका उपफभोक्ताओं पर भारी असर पड़ने वाला है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रदेश में बिजली की दरों में 23 पैसे से लेकर 55 पैसे यूनिट तक बढ़ा सकती हैं।

नए रेट जारी होने के बाद विभिन्न उपभोक्ताओं को अलग-अलग बढे़ दाम देने होंगे। इसके तहत उपभोक्ताओं को 15 पैसे ज्यादा भुगतान करने होंगे तो वहीं घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 38 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गई है। व्यावसायिक दामों में सबसे ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें 55 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से अब ज्यादा रकम चुकानी होगी।

प्रदेश में प्रति महीने नई दर की व्यवस्था लागू होने के बाद से ही उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का बोझ बढ़ता जा रहा है। हालांकि नवंबर महीने में कुछ राहत जरूर मिली थी लेकिन इसके अलावा बाकी महीनों में लोगों को दिक्कतें बढ़ी है। नया साल करीब है और इससे पहले उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से उपभोक्ताओं पर बड़ा बोझ डाल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed