12 Feb 2026, Thu
Breaking

संवाददाता ईश्वर / बिलाल / दिनांक 23 अगस्त 2022

 

रिकार्ड टाइम में सेफ्टी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर पहला ब्रेक थ्रू , खांखरा – नरकोटा टनल

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के लिए एडिट 6 ए के पैकेज

7 ए पर दो किमी लंबी टनल आर-पार खांखरा से नरकोटा के बीच बनाई गई है। इस टनल को पूरा करने में लगा 521 दिन का समय

रुद्रप्रयाग में 125 किमी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन पर पहली बार हुई सुरंग आर-पार । पहाड़ के लोगों का रेल देखने का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। इसी कड़ी में ऋषिकेश कर्णप्रयाग 125 किमी लंबी रेलवे लाइन पर पहली बार दो किमी सुरंग आर-पार हुई है।

यह सुरंग नरकोटा और खांखरा के बीच में बनाई जा रही है। पहाड़ की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच इस टनल का निर्माण कार्य किया गया है। टनल का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था मैक्स इंफ्रा इंडिया लिमिटेड को एडिट 6 ए के पैकेज 7 ए की इस टनल को आर-पार करने में एक साल से भी कम समय लगा है। आज सुबह ब्लास्टिंग के बाद टनल आर-पार हुई और मैक्स कंपनी की ओर से मजदूर, कर्मचारी और अधिकारियों के लिए समारोह का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed