14 Feb 2026, Sat
Breaking

एंडोस्कोपिक कैमरे में दिखी टनल में फंसे श्रमिकों की पहली तस्वीर

उत्तरकाशी, सोमवार को मजदूरों की स्थिति देखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था, धूल होने से तस्वीरें साफ नहीं आ पाईं। तब दिल्ली से एंडोस्कोपिक कैमरे मंगाए गए, जिन्हें आज मंगलवार को पाइप से भीतर पहुंचाया गया। इस दौरान कैमरे से टनल के भीतर फंसे हुए सभी 41 मजदूर दिखाई दिए। सभी सुरक्षित हैं।

कैमरे के सुरंग में भेजे जाने को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा सिल्क्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फँसे श्रमिकों की पहली बार तस्वीर प्राप्त हुई है। सभी श्रमिक भाई पूरी तरह सुरक्षित है। सीएम ने कहा हम उन्हें शीघ्र सकुशल बाहर निकालने हेतु पूरी ताक़त के साथ प्रयासरत हैं।

नौ दिन से सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान आज 10वें दिन भी जारी है। सोमवार देर शाम टीम को सफलता मिली और छह इंच का दूसरा फूड पाइप मजदूरों तक पहुंचा दिया गया। देर शाम इसी पाइप से उन्हें खाने के लिए खिचड़ी और मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर भेजे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed