12 Feb 2026, Thu
Breaking

कांग्रेस के ये वरिष्ठ नेता अपने पुत्र सहित हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

हमारे संवाददाता, 6 मई 2022 ।

कोंग्रेस में असंतोष थमने का नाम नही ले रहा है। यहाँ एक और बड़ा चेहरा जो दशकों से कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रह है अब वह आखिर में आम आदमी पार्टी में शामिल हो ही गया।

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कांग्रेस नेता जोत सिंह बिष्ट को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए।

हम बात कर रहे है हरीश रावत के करीबी जोत सिंह बिष्ट की। जो अभी हाल ही में कांग्रेस के टिकट पर धनोल्टी से विधानसभा चुनाव लड़े थे। वह भी कांग्रेस की अंतरकलह से परेशान थे जिस कारण उन्होंने अपने पुत्र हिम्मत सिंह बिष्ट सहित मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी जॉइन की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed