30 Mar 2026, Mon
Breaking

कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 के मिलने पर सरकार ने एडवायजरी की जारी, अस्पताल को किया अलर्ट

देहरादून, केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड सरकार ने भी मंगलवार को एडवायजरी जारी की है। एहतियात के तौर पर सभी अस्पतालों को अलर्ट किया हैं।

सोमवार को केंद्र सरकार ने केरल में कोरोना का नया मामला सामने आने के बाद सभी राज्यों को जांच और निगरानी बढ़ाने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।

केंद्र की गाइडलाइन पर प्रदेश सरकार भी सभी जिलों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशा निर्देश जारी कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार केरल में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है।

इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। हालांकि प्रदेश में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट से संबंधित कोई मामला नहीं है। एहतियात के तौर पर जिलों को निगरानी और जांच के संबंध में पूर्व की भांति दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

अस्पतालों में मरीजों की जांच, इलाज के साथ ही दवाओं का प्रबंध करने को भी कहा गया है। मरीजों से भी अपील की गई है कि सांस संबंधी रोग की शिकायत पर डॉक्टर को दिखाएं और डॉक्अर के परामश्र के अनुसार ही दवाई खाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed