15 Feb 2026, Sun
Breaking

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने की बैठक; कार्य समय से पूर्ण करने हेतु किया निर्देशित

देहरादून, उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों को उत्तराखण्ड आने वाले अतिथियों के उचित रहन-सहन की व्यवस्था के साथ ही इन्वेस्टर्स समिट की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने कहा यह हम सभी का सौभाग्य है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल मार्गदर्शन ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में मिलेगा। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही आज उत्तराखण्ड अनेक क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले सभी निवेशकों के स्वागत के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास होगा। इन्वेस्टर्स समिट के आयोजन से हमारा प्रदेश प्रधानमंत्री के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed