29 Mar 2026, Sun
Breaking

संवाददाता कालू वर्मा / सुरेंद्र सैनी : 29 जून 2022

सिटी पुलिस ने जूना अखाड़ा के महाराज के हमलावरों को किया गिरफ्तार

      घटना 26 जून की है जब दोनो हमलावर अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर से हरिद्वार घूमने आए थे और जूना अखाड़ा भवन में रुके थे। नशे में धुत होने के कारण भवन प्रबंधक और बाबा द्वारा इनसे रात में ही कमरा खाली कराया गया।

उसी बात का बदला लेने के लिए दोनो ने बेसबॉल के डंडे से बाबा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसपर जूना अखाड़ा के महाराज द्वारा सिटी कोतवाली में आकर लिखित तहरीर दी।

दोनो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर, गहन सुरागरसी पतारसी करते हुए, कड़ी मेहनत कर बिरालसी मुजफ्फरनगर निवासी अभियुक्त दीपक व राहुल को बेसबॉल के डंडे के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

— पुलिस टीम–


SHO नगर राकेंद्र कठैत
SSI विनोद थपलियाल
का0 शशीकांत त्यागी, का0 रवि पंत, का0 कुलदीप, का0 निर्मल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed