15 Feb 2026, Sun
Breaking

ज्वेलर्स शोरूम डकैती के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिफ्तार, मुठभेड़ में हुआ घायल

देहरादून, रिलायंस ज्वेलर्स शोरूम डकैती में फ़रार चल रहे 02 लाख के इनामी अभियुक्त विक्रम को देहरादून पुलिस और एसटीएफ ने यूपी से गिरफ्तार किया है।।

9 नवंबर को देहरादून में वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम से करीब 20 करोड़ की डकैती हुई थी। घटना के बाद देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह खुद लगातार इस घटना की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

डकैती की घटना में शामिल दो लाख रूपए के इनामी आरोपी विक्रम कुशवाहा को बीती 8 दिसंबर को यूपी के पीलीभीत के कजरी निरंजनपुर कस्बे से अरेस्ट किया गया। जिसके बाद पूछताछ के लिए उसे देहरादून लाया गया था।

देर रात विक्रम को देहरादून प्रेमनगर के जंगल एरिया में हथियार बरामदगी के लिए ले जाया गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमला करने पर पुलिस ने उसका जवाब दिया।

पुलिस के अनुसार, उनकी टीम ने भी जवाबबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी विक्रम के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल बरामद की है। दून पुलिस ने अब तक घटना और साजिश में शामिल 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed