12 Feb 2026, Thu
Breaking

संवाददाता कालू वर्मा दिनांक 1 सितंबर 2022

सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के नवनियुक्त महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने आज सूचना निदेशालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने के लिए सूचना विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

महानिदेशक ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को मीडिया से बेहतर समन्वय कर जनमानस तक पहुंचाया जाए।

सूचना महानिदेशक ने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों के सुदृढ़ीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार हो सके। कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री बंशीधर तिवारी विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक श्री आशीष त्रिपाठी, उप निदेशक श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, उप निदेशक श्री रवि बिजारनियां एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed