15 Feb 2026, Sun
Breaking

पहाड़ में लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में आई गिरावट, जमने लगे झरने

प्रदेश में मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है। लगातार बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आने लगी है। बद्रीनाथ और केदारनाथ की चोटियों पर बर्फ पड़ने से तापमान माइनस में पहुंच गया है।

यमुनोत्री धाम सहित खरशाली गांव, जानकीचट्टी, नारायण पुरी में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री में करीब एक घंटे तक बर्फबारी से ठंड काफी बढ़ गई है। हर्षिल में सीजन का पहला हिमपात हुआ।

उत्तराखंड के औली में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार बर्फ गिरने से झरने और नाले में पानी जमने लगा है। औली में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। सड़कों पर बर्फ जमने से प्रशासन ने यहां आने वाले पर्यटकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

औली में पड़ रही बर्फ का असर आस-पास के इलाकों में भी देखने को मिल रहा है।औली की चोटियों से लेकर मैदानी इलाके में बर्फबारी से इसकी सुंदरता बढ़ गई है। औली की सुंदरता को देखने के लिए अब धीरे-धीरे पर्यटक भी पहुंचने लगे हैं।

धाम में देर शाम तक लगभग चार इंच नई बर्फ जम गई थी। वहीं, द्वितीय केदार व तृतीय केदार में भी बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम, औली और चमोली के भी कई इलाकों में बर्फबारी से ठंड पड़ रही है।

वहीं, मौसम विभाग ने भी उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed