14 Feb 2026, Sat

पुलिस ने किया युवक की मौत का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार

उधमसिंह नगर, 15 दिन पहले संदिग्ध हालात में हुई युवक की मौत का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त किए गए मफलर के तीन टुकड़े भी बरामद किए हैं।

बुधवार शाम कोतवाली में काशीपुर के एसपी अभय सिंह ने बताया कि मृतक करन मंडल पिछले दो साल से लिव इन रिलेशनशिप में एक युवती के साथ मोहल्ला सुभाषनगर में किराये के मकान में रहता था। बताया गया कि छह नवंबर को करन मंडल अधिक शराब पीकर आया और संजना ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

मृतक करन की बहन मधु सिंह की तहरीर पर संजना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर नरेश चौहान ने टीम के साथ आरोपी संजना से पूछताछ की। संजना ने घटना को कबूल कर लिया। जांच में संजना के पिता विनोद कुमार, माता रमावती को आरोपी बनाया गया है। इधर, संजना के घटना कबूल करने पर आईपीसी की धारा 201, 34 की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपी संजना, उसके पिता विनोद और माता रमावती को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *