11 Feb 2026, Wed
Breaking

उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली , तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है

मौसम विभाग की ओर से 21 अप्रैल तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।

उत्तराखंड में बुधवार को मौसम ने करवट बदली मैदानी इलाकों में ठंडी हवा चली मौसम में परिवर्तन होने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली गंगोत्री धाम की पहाड़ियों और गोमुख के आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई वहीं निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई यमुना घाटी में भी हल्की बारिश हुई।

वही, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्व अनुमान के अनुसार प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, हल्की बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है मौसम विभाग की ओर से पिथौरागढ़ ,बागेश्वर, चमोली ,उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले में कहीं-कहीं तेज बौछार के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के अलावा कुछ जगहों पर शेष जमाने के चलते सड़क का विरोध होने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग की ओर से 18 से 21 अप्रैल तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है तेज बारिश और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण बागवानी फसलों को नुकसान पहुंच सकता है इसके साथ ही विभाग ने खुले स्थानों पर वाहन व मवेशियों कोने रखने की हिदायत दी है तेज ओलावृष्टि से वाहन व मवेशी को नुकसान होने की संभावना है।

बृहस्पतिवार को दून समेत 5 जिलों में बदलेगा मौसम

देहरादून समेत पांच जिलों में बृहस्पतिवार को तेज बौछार के साथ भारी बारिश होने की संभावना है मौसम विभाग की ओर से देहरादून पिथौरागढ़ बागेश्वर उत्तरकाशी और टिहरी जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है जबकि इसके ठीक है 1 दिन यानी 21 अप्रैल को प्रदेशभर के कुछ जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed