12 Feb 2026, Thu
Breaking

भाजपा ने घोषित किए प्रदेश के सभी जिलाध्यक्ष, हरिद्वार से शर्मा तो रुड़की में महिला को मिली जिम्मेदारी

उत्तराखंड। भाजपा ने जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। हरिद्वार के रुड़की जिले में महिला को जिला अध्यक्ष बनाया है। हरिद्वार में आशुतोष शर्मा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे पिछले कार्यकाल में जिला उपाध्यक्ष थे. रुड़की में डॉक्टर मधु को बनाया है।
भाजपा द्वारा जारी की गई जिला अध्यक्षों की सूची में ——
देहरादून महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ अग्रवाल को रिपीट किया गया है।
मीता सिंह को पछवादून का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
नैनीताल में प्रताप सिंह बिष्ट को मिली जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी।
चंपावत में गोविंद सामंत को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
परवादून जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल बनाए गए।
कोटद्वार में राज गौरव नौटियाल बने जिलाध्यक्ष।
उत्तरकाशी में नागेंद्र चौहान बने जिला अध्यक्ष, पहले जिला महामंत्री की संभाल रहे थे जिम्मेदारी।
पिथौरागढ़ में गिरीश जोशी को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
अल्मोड़ा में महेश नयाल को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
बागेश्वर में बसंती देव बनी जिलाध्यक्ष।
टिहरी जिले के अध्यक्ष बने उदय रावत।
पौड़ी में कमल किशोर रावत बने जिला अध्यक्ष।
रुद्रप्रयाग में भारत भूषण भट्ट बने जिला अध्यक्ष।
चमोली में बनाए गए गजपाल बर्थवाल अध्यक्ष।
रुद्रपुर में कमल जिंदल को बनाया गया जिला अध्यक्ष।
रुड़की में डॉक्टर मधु के नाम पर लगाई संगठन ने मुहर।
काशीपुर में मनोज पाल जिलाध्यक्ष बनाए गए।

Avatar

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed