31 Mar 2026, Tue
Breaking

भाजयुमो की ऊर्जावान टीम कर्मठता एवं सामंजस्य के साथ पार्टी विस्तार के लिए करेगी काम: आशीष रावत

भाजयुमो की जिला हरिद्वार के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आगे बढ़ने के लिए किया प्रेरित

हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़कर केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए आह्वान किया। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए भी कहा। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन पर शोक जताते हुए प्रदेश की अपूरणीय क्षति बताया।

बुधवार को जिला कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में जिला हरिद्वार की नवनियुक्त कार्यकारणी का स्वागत किया। स्वागत के दौरान मोर्चा प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष रावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को ऊर्जावान बताते हुए कहा कि सभी कर्मठता के साथ मिलजुलकर काम करेंगे।

जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज स्टार्टअप के माध्यम से युवा देश में रोजगार के नए—नए आयाम स्थापित करते हुए बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने का काम कर रहे हैं।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने स्वागत करते हुए नई टीम सामंजस्य के साथ काम करेगी और पार्टी का जनाधार बढ़ाने का करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांचों सीटों को जीताने के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर मेहनत से काम करेंगे, इसके लिए बूथ स्तर योजना बनाकर जनता के बीच में जाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनहित की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रोहन सहगल, प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, जिला उपाध्यक्ष मोर्चा प्रभारी जितेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा आदि ने विचार रखे।

इन पदाधिकारियों का किया स्वागत

दीपांशु शर्मा, उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, शुभम मैंडोला, नवजोत वालिया एवं संदीप कुमार, मंत्री अमन चौहान, छोटू जयंत, मोहित चौहान, लेखराज सिंह को, कोषाध्यक्ष निखलेख चौहान, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार, गौरव चौधरी, कार्यालय प्रभारी मुकेश डबराल, आईटी सेल प्रभारी आदित्य प्रजापति शामिल हुए। मंडल अध्यक्षों में अंकुश भाटिया, तुशांक भट्ट, कपिल बालियान, अश्वनी चौहान, अंशुल शर्मा, गोपी चौहान, मोहित कुमार, दीपक रावत, पवन पंत, शिवम चौहान, कुलदीप कुमार, मनप्रीत, विवेक शर्मा, सुमित चौधरी का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed