12 Feb 2026, Thu
Breaking

मसूरी में हुआ बड़ा हादसा, बस खाई में समाई 17 लोग हुए घायल देखिए वीडियो सिर्फ ‎@Khabar Aajtak पर

मसूरी संवाददाता भरतलाल 7 अगस्त 2022

मसूरी देहरादून मार्ग रोड आइटीबीपी के पास एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी। बस में कई लोग सवार थे और कई लोग घायल हुए हैं। मसूरी पुलिस, फायर सर्विस, 108 एंबुलेंस मौके के लिए हुई रवाना

तेज बारिश होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही है दिक्कत। मिली जानकारी के अनुसार इस बस में तकरीबन 39 लोग सवार थे जिसमें से 17 लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायलों को मसूरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देखिए वीडियो

https://youtu.be/0XqRploKNJk

दरअसल यह मामला आज दोपहर का है जब मसूरी देहरादून मार्ग पर आइटीबीपी के समीप एक बस पलट गई बस पलटने की सूचना मिलने के बाद ही मौके पर स्थानीय पुलिस फायर ब्रिगेड एवं 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

 

परंतु मसूरी में हो रही भारी बारिश के चलते राहत बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा लेकिन भारी बारिश की बड़ी चुनौती का सामना करते हुए स्थानीय पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed