12 Feb 2026, Thu
Breaking

मुख्यमंत्री धामी ने कांवड़ियों के पैर धोकर दिया ऐतिहासिक काँवड़ यात्रा का संदेश : देखिये वीडियो

आज मुख्यमंत्री ने डामकोठी हरिद्वार के निकट गंगा घाट पर कांवड़ियों का पैर धोकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रदेशों से आए शिवभक्तों के पाद प्रक्षालन, पूजा अर्चना एवं उपहार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधारोपण करते हुए ग्रीन कांवड़ का संदेश भी दिया।

इस वर्ष की कांवड़ यात्रा ऐतिहासिक है। प्रदेश सरकार द्वारा कुंभ मेले की भांति कांवड़ यात्रा हेतु पहली बार बजट का प्रावधान किया गया है।

ताकि आस्था और भक्ति से परिपूर्ण इस यात्रा को भी भव्य एवं दिव्य रुप दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed