14 Feb 2026, Sat

मुख्यमंत्री धामी ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा; प्रधानमंत्री मोदी को दी अपडेट

उत्तरकाशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज फिर सिल्कयारा सुरंग में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सभी श्रमिक ठीक है। श्रमिकों से बात हुई है, वो ठीक है। उनको भोजन पानी मिल रहा है। हैदराबादा से कटर लाया जा रहा है साथ ही प्लाज्मा कटर मंगवाया गया है। सीएम ने कहा कि सारा ध्यान मजदूरों को निकलाने पर है। मशीन के टूटे हिस्से कल तक निकलेंगे। वर्टिकल ड्रिलिंग का काम किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने फोन कर लिया अपडेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सिलक्यारा स्थित निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन सिलक्यारा में आई बाधा के संबंध में जानकारी ली। सीएम ने उन्हें बताया कि इस्पात की बनी वस्तुओं के ऑगर मशीन के सामने आने से कार्य में बाधा उत्पन्न हुई है, जिसे ठीक किया जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *