15 Feb 2026, Sun
Breaking

मौसम विभाग इन जिलों में जताई बारिश और बर्फबारी की संभावना, तापमान में आई गिरावट

देहरादून, मौसम विभाग ने प्रदेश में बादल गरजने, हल्की वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है। विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, तथा पिथौरागढ़ जनपदों के लिए यह पूर्वानुमान जारी किया है ।

देर रात नीती घाटी मे अचानक रात को मौसम बदलने के बाद बर्फबारी हुई है जिससे घाटी बर्फ से ढक गई, बर्फबारी के बाद घाटी में कड़ाके की ठंड हो रही है। मैदानी इलाकों में भी देर रात हल्की बारिश हुई। हालाकि आज सुबह से ही हरिद्वार और उसके आस-पास वाले इलाकों में तेज धूप खिली हुई है।

प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है आठ दिसंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद पर्वतीय जिलों में बारिश व बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जाएगी। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा।

वहीं केदारनाथ में सोमवार देर शाम को तापमान माइनस छह डिग्री पहुंच गया। धाम में जमकर बर्फबारी भी हो रही है। मौसम की बेरुखी से केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इधर, निचले इलाकों में भी सोमवार को कुछ देर हल्की बारिश हुई, जिससे ठंड बढ़ गई है।

सोमवार को सुबह से ही केदारनाथ में हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ यहां मौसम खराब होता गया और दोपहर 3 बजे से हल्की-हल्की बर्फबारी होने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed