14 Feb 2026, Sat
Breaking

यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडलः भारी वाहनों की समस्या से कराया अवगत

हरिद्वार, शहर की यातायात व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक यातायात अजय गणपति कुंभार से मिला। उन्होंने जिलेभर के स्कूल खुलने व बन्द होने के समय एवं शहरी क्षेत्र में शाम के समय चलने वाले भारी वाहनों की समस्या को देखते हुए अवगत कराया।

जिला अध्यक्ष ने बताया कि स्कूल के खुलने व बन्द होने के समय भारी वाहन चलने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है जिसको रोकने के लिए उस समय भारी वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित किया जाना अतिआवश्यक है।

यातायात पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को इस विषय से अवगत कराकर समाधान करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशु चौधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला मंत्री मोहित वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष सचिन शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed