1 Apr 2026, Wed

वर्ल्ड कप में भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरूःसंतों ने दिया आशीर्वाद

हरिद्वार, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला कल रविवार को खेला जाएगा।भारत की जीत के लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में भारत की जीत के लिए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने चरण पादुका मंदिर परिसर स्थित मंशेश्वर महादेव का विशेष पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में निश्चित ही भारत को जीत मिलेगी। इसके लिए विशेष रूप से श्री मंशेश्वर महादेव का दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना की गई है। संत समाज का आशीर्वाद भारतीय क्रिकेट टीम के साथ है। वर्ल्ड कप में भारत की टीम सफलता प्राप्त करते हुए वर्ल्ड कप अवश्य जीतेगी। कल होने वाले महामुकाबले से करोड़ों भारतीय फैंस की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। भारत की जीत के लिए उत्तराखंड में भी प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *