15 Feb 2026, Sun
Breaking

विजय दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून, भारत-पाक युद्ध में भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ऐतिहासिक जीत के 52 वर्ष पूरे होने पर वीर सैनिकों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।

निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास की ओर से गांधी पार्क में आयोजित विजय दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में पूर्व सैनिकों के साथ ही वीर नारी, वीरता पुरस्कृत व विभिन्न स्कूलों से छात्र- छात्राएं शामिल हुए। सांस्कृतिक टीम ने वीरों को नमन व वंदन करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों को याद करते हुए कहा कि यह देश कभी उन वीर सपूतों के योगदान को नहीं भूल सकता, जिन्होंने अपना बलिदान दिया है।सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना की जयघोष का है।

वर्ष 1971 में आज ही के दिन मां भारती के वीर सपूतों की वीरता के समक्ष लगभग 93 हजार सशस्त्र पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।

इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, जिलाधिकारी सोनिका, राजपुर रोड विधायक खजानदास, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed