15 Feb 2026, Sun
Breaking

शादी से लौटते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में महिला की मौत, बच्चों को लगी चोट

हरिद्वार, शादी समारोह से लौटने वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुई कार में महिला की मौत हो गयी है। कार में 2 बच्चों सहित कुल 4 लोग सवार थे। जिसमें कार चला रहे युवक को गंभीर चोट आई है, वही 6 वर्षीय बच्चें का पैर में फैक्चर हो गया हैं। घटना के ंस्थानीय लोगों की सहायता से क्षतिग्रस्त हुई कार से बाहर निकाला। बता जा रहा है। नींद की झपकी आने से ये हादसा हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोहालकी किशनपुर निवासी दीपांक चौहान अपनी पत्नी पूजा और 2 बच्चों के साथ बीती रात्रि लगभग साढे़ 11 बजे के करीब शादी समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे। केयर कॉलेज बहादराबाद रोहालकी के पास अचानक नींद की झपकी आने से उनकी आल्टो कार सड़क किनारे खड़े आम के पेड़ से टकरा गयी। जिसके बाद दीपांक और उनकी पत्नी को गंभीर चोट आयी।
तभी कुछ देर बाद वहा से गुजर रहे रोहालकी किशनपुर निवासी सुमित ने इस हादसे को देखा तो तुरंत ग्राम प्रधान एवं अन्य गांव वासियों को सूचना दी जिस पर तुरंत ग्रामवासी मौके पर पहुंचे और उनको गाड़ी से निकाल कर बच्चों सहित नजदीकी अस्पताल पहुंचाया इसके बाद कुछ घंटे बाद दीपांक की पत्नी पूजा चौहान (32 वर्षीय) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया और दीपक को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कर लिया गया।
वहीं उनके (6 वर्षीय) बड़े बेटे के पैर में फैक्चर होने के बाद उनको मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल के लिए रवाना कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed