14 Feb 2026, Sat

संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

विकासनगर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर संविधान दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं की ओर से एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने संविधान के बारे में अपने विचार रखें।

विकासनगर में शहर और कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव विकास शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा जो संविधान हमें प्राप्त हुआ है उसे बनाने में 2 साल 11 महीने 18 दिन का समय लगे है। अब कुछ ताकते संविधान से छेड़छाड़ करना चाहती हैं। कांग्रेस इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगी। क्योंकि संविधान को बनाने में डॉ भीमराव अंबेडकर, नेहरू सरदार पटेल, अब्दुल कलाम आजाद, श्यामा मुखर्जी जैसे विद्वानों का विचारों का समावेश सम्मिलित है। आज हम उन सभी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष संजय किशोर महेंद्र ने कहा की महिलाओं और पुरुषों को सम्मान अधिकार इसी संविधान की की देन है। समाज में अपने मौलिक अधिकारों का समावेश संविधान से प्राप्त हुआ है। आज देश का कानून बी संविधान से चलता है। गोष्ठी का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष अभी नव ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर हितेश जायसवाल, कितस जयसवाल शहर अध्यक्ष विकास नगर, आशीष पुंडीर शहर अध्यक्ष हरबर्टपुर, शमी प्रकाश वरिष्ठ सभासद, बिना चौहान, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, सदाकत अली, सम्मोहन, अभिषेक विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, सोशल मीडिया के प्रदेश सचिव वीरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *