29 Mar 2026, Sun

हरिद्वार संवाददाता, कालू वर्मा : 2 जून 202व

गद्दी पाने के लिए गुरु पर किया था जानलेवा हमला
सिटी हरिद्वार पुलिस ने चेले को चाकू संग दबोचा

सनसनीखेज मामला हरिद्वार का है जहां गद्दी की चाह में 20 साल से साथ रह रहा चेला अपने ही गुरु की जान का दुश्मन बन बैठा। चेले ने प्लानिंग की और वेश बदलकर (धोती कुर्ता के बजाय लोवर टी-शर्ट पहनकर और सिर में बिग पहनकर) अपने गुरु कमलानन्द गिरी महाराज के गले पर चाकू से वार कर दिया। गुरु की किस्मत अच्छी थी जो वार सही न पड़ा और मौके पर मौजूद लोगों के बीच बचाव से जान बच गई।

खड़खडी चौकी इंचार्ज S I विजेंद्र सिंह कुमाई

बीते कल अन्य शिष्य की तहरीर पर कोतवाली हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कर खड़खड़ी चौकी इंचार्ज SI विजेंद्र सिंह कुमांई के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम ने आज दिनांक 02.06.22 को आरोपी अभियुक्त गिरीशानन्द को गिरफ्तार करते हुये उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया व माननीय न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार दाखिल किया ।

पुलिस टीम का नाम-
1- SI विजेन्द्र सिह कुमांई (चौकी इंचार्ज खड़खड़ी)
2- का0 जितेन्द्र शाह, 3- का0 राहुल धानिक
4- का0 सुमन डोभाल, 5- का0 जितेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *