31 Mar 2026, Tue
Breaking

समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जल्द होगी प्रभारियों की नियुक्ति : डॉ सत्यनारायण सचान

संवाददाता सुरेन्द्र सैनी दिनांक 27 अगस्त 2022

 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जल्द होगा हरिद्वार आगमन : सुमित तिवारी

सामाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा.सत्यनारायण सचान के नेतृत्व में लखनऊ जाकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला। जिसमें उन्होंने प्रदेश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान को लेकर अवगत कराया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ सत्यनारायण सचान ने बताया कि उत्तराखण्ड के 13 जिलों में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की जायेगी और बड़े स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने बताया कि उन्होनें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से आने वाले निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया व उन्हे हरिद्वार आने का निमंत्रण दिया जिस पर उन्होंने जल्द हरिद्वार आने की बात कही।

सुमित तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने आश्वासन दिया है उत्तराखण्ड में पार्टी को मजबूत करने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा जिसमे समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश व भारत के बड़े बड़े चेहरे उत्तराखंड में समय समय पर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलने वाले प्रतिनिधि मंडल में एस के रॉय, हाजी हुसैन अहमद, आशिक अलि, आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed