29 Mar 2026, Sun

सरकारी नौकरी का इंतजार हुआ खत्म समूह “ग” में बम्पर भर्ती : खुशखबरी

देहरादून संवाददाता, 18 मई 2022 :

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि जुलाई के महीने में समूह “ग” के विभिन्न पदों के लिए बंपर भर्ती आनी है। जिसके लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

हम आपको खबर आजतक में माध्यम से बता दें कि जुलाई के महीने में कनिष्क सहायक और व्यक्ति सहायक के 13 सौ, समूह ग के विभिन्न पदों पर अधियाचन कई विभागों द्वारा अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को मिल चुका है।

चयन आयोग विभिन्न विभागों के खाली पड़े समूह को 13 सौ पदों पर जुलाई के महीने भर्ती विज्ञप्ति जारी करेगा। जबकि हो सकता है कि तब तक इन पदों की संख्या 2000 से ऊपर भी पहुंच जाएं। आयोग के सचिव संतोष बडोनी के अनुसार सभी एक जैसी अहर्ता वाले पदों की विज्ञप्ति एक ही जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *