15 Feb 2026, Sun
Breaking

हरिद्वार पहुंचे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी; खिलाड़ियों को मेहनत करने के लिए किया प्रेरित

हरिद्वार, विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी खानपुर विधायक उमेश कुमार के बुलावे पर ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मैदान में अव्यवस्थाओं के चलते मोहम्मद सभी अपना सूक्ष्म संबोधन कर वापिस लौट गयें। इससे पूर्व मोहम्मद शमी रूड़की स्थित नेहरू स्टेडियम में पहुंचे। जहां उन्होंने क्रिकेट कोच और खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया।

रविवार के रूड़की से हरिद्वार पहुंचे तेज गेंदबाज माहम्मद शमी ने अपने सूक्ष्म संबोधन में उन्होंने यूथ टैलेंट को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मेहनत करने से ही बेहतर परिणाम सामने आएगा। कहा कि यूथ टैलेंट को गेम्स और अपने प्रति लॉयल होना पड़ेगा। हर एक व्यक्ति में अलग-अलग प्रतिभाएं और क्षमताएं होती है। बस उससे पहचान उसे तराशने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed