12 Feb 2026, Thu
Breaking

हरिद्वार में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उत्साह के साथ मनाया हरेला पर्व

संवाददाता कालू वर्मा / दिनांक 16 जुलाई 2022

 

हरिद्वार समाजवादी पार्टी की ओर से उत्तराखंड का प्रिय त्योहार हरेला पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हरेला पर्व के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से ललतारा पुल स्थित पार्क में विभिन्न प्रजातियों के बहुत से वृक्ष लगाए गए।

इस अवसर पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष सुमित तिवारी ने कहा कि हरेला पर्व खुशियों का पर्व है जोकि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में हरियाली और खुशहाली लेकर के आता है। आज हम अपने प्रदेश को हरा भरा बनाने का संकल्प लेते हैं और प्रकृति के इस अनमोल अमृत महोत्सव को हम वृक्षारोपण कर मना रहे हैं।

 

पार्टी के नेता अशरफ अब्बासी ने कहा कि हरियाली के इस महत्वपूर्ण त्यौहार को पूरा प्रदेश बड़ी धूमधाम से मनाता है जो कि संकेत है कि हमारा प्रदेश हमेशा हरा भरा रहे प्रदेश में खुशहाली हो एवं संपन्नता हो।

इस अवसर पर आशीष राजपूत, बिलाल, पवन, राहुल, श्याम सिंह, कमल कुमार, राजू, कृष्णा, अमन आदि लोग शामिल रहे।

 

हरेला पर्व: हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए पौधे, पालन—पोषण करने का लिया संकल्प, सेवा के प्रकल्प जारी रखेंगे

सेवा के प्रकल्प चलाते हुए हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान चलाया गया। टीम ने मिस्सरपुर, पंजनहेडी, नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज आदि क्षेत्रों में पौधारोपण कर उनके पालन पोषण करने का संकल्प लिया।


हरेला पर्व पर युवा नेता विक्रम भुल्लर के नेतृत्व में युवाओं ने पौधारोपण करते हुए लोगों को पर्यावरण में बिगड़ते संतुलन के बारे में जागरूक किया। विक्रम भुल्लर ने कहा कि पर्यावरण असंतुलन होने से बीमारियों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

भौतिक सुविधाओं के लिए पेड़ों को काटकर कंक्रीट के जंगल खड़े किए जा रहे हैं। हरिद्वार में सड़कों के किनारे घने पेड़ों के होने से आवागमन में मुश्किल नहीं होती थी, लेकिन चौड़ीकरण के दंश ने हरियाली को लील दिया। आज हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। विक्रम भुल्लर ने कहा कि हरियाली के लिए पौधे लगाकर उनका पालन पोषण करना जरूरी है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर आंगन में पौधे लगाने चाहिए, ताकि भविष्य में होने वाली बीमारियों से बचा जा सके।

इस मौके पर पूर्व जिला मंत्री सतविंदर सिंह व आशीष चौंधरी, शगुन त्यागी, अनमोल, मृदुल, दीपक, वैभव, चेतन यादव, ऋतिक, ऋषभ, राहुल कुमार, आयुष, निखिल, साहिल, ललित, राकेश चुग, हरजीत, आदित्य, वाशु, अभिषेक, शुभम त्यागी, विवेक, उदित, सागर, अंकुर, अभिनव सिंह, सत्यम, गर्व बत्रा, दिव्य शिवपुरी, अमन, विनायक सुयाल, नवप्रीत, शुभम चडढ़ा, आयुष शर्मा, अतुल सोलंकी, मेहुल शर्मा, मंदीप, मनीष, श्वेतांक, विक्रांत, शुभम कश्यप, अभय आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed