12 Feb 2026, Thu
Breaking

संवाददाता कालू वर्मा : 3 जुलाई 2022

कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आशीष शर्मा ने हरिद्वार के जल संस्थान के अधिकारियों पर सुभाष घाट पर 1 सप्ताह से सुबह 8:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक पानी जानबूझकर पानी की सप्लाई बंद करने का आरोप लगाया हैं।

यात्री बाहुल्य क्षेत्र हर की पौड़ी पर सूखे पड़े पानी के नलके

जिससे पूरे हर की पैड़ी क्षेत्र, सुभाष घाट, गऊ घाट, बड़ा बाजार क्षेत्र में नगर वासियों व यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर की पैड़ी क्षेत्र में लाखों श्रद्धालुओं का आगमन प्रतिदिन होता है। शहर वासियों को भी जिससे श्रद्धालुओं के साथ साथ क्षेत्रवासियों को भी पानी की काफी किल्लत होती है। उन्होंने चेताया कि अगर अधिकारियों ने इस मामले पर जल्द ही संज्ञान नहीं लिया तो आगे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा

क्या बोले अधिकारी ?

वहीं जब इस मामले में खबर आजतक ने जल विभाग के SDO राकेश बमराडा से संपर्क किया। तो उन्होंने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नही है। मैं पता करवाता हूँ कि किस कारणवश पानी की आपूर्ति सुचारू नही हो पा रही है। यदि कोई समस्या है तो शीघ्र ही उसका समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed