12 Feb 2026, Thu

वाहन से शराब की तस्करी करते 1 गिरफ्तार, 10 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

उत्तरकाशी। कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बीते रोज चैकिंग के दौरान 1अभियुक्त को 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार मुस्तैद है, चुनाव के दौरान अवैध मादक पदार्थों तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुये है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, सरिता डोबाल द्वारा पंचायत चुनाव को देखते हुये एफएसटी, एसएसटी दस्तों के साथ एसओजी व थाना पुलिस को अलर्ट रहते हुये अवैध गतिविधियों मे लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिये हुये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *