29 Mar 2026, Sun

देहरादून ।

उत्तराखंड एस टी एफ को उससमय बड़ी सफलता हासिल हुई जब एसटीएफ टीम ने प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के ब्रांड नाम से नकली दवाई बनाने वाले गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया प्रतिष्ठित दवाई कंपनियों के ब्रांड नाम से नकली दवाई तैयार कर भारत के कई राज्यों में बेचे जाने की खबर एसटीएफ को मिली थी उसके बाद एसटीएफ ने जाल बिछाकर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

यह गिरोह उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ आदि विभिन्न राज्यों में नकली दवाइयां तैयार कराकर मार्केट में असली नाम से दवाइयां बेचा करता था । गिरोह के सरगना से एसटीएफ और भी पूछताछ करने में जुटी हुई है कि यह दवाइयां वे और कहां-कहां बेचा करते थे और उनके गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *