29 Mar 2026, Sun

22 जनवरी तक श्री राम नाम विश्व बैंक समिति करेगी 51 लाख करोड़ राम नाम जप महायज्ञ

श्री राम राम विश्व बैंक समिति अयोध्या श्री राम मंदिर के लिखवाएगी 51 लाख करोड़ राम नाम

पूरे जनवरी माह चलेगा श्री राम नाम जप महायज्ञ

22 जनवरी को पूरे विधि विधान के साथ श्री यज्ञेश्वर धाम में श्री राम जी को किया जायेगा स्थापित

हमारे संवाददाता दिनांक 5 जनवरी 2023

हरिद्वार। आज श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के तत्वाधान में बिल्केश्वर रोड स्थित श्री यज्ञेश्वर धाम आश्रम में संस्था की प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी 7 जनवरी को संस्था द्वारा गोद लिए गए ऋषिकुल स्थित श्री राम घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। और पूरे जनवरी माह में संस्था से जुड़े व देश विदेश में फैले रामभक्तों से 51 लाख करोड़ राम नाम लेखन करवाकर अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में लगवाया जायेगा।

संस्था के परमाध्यक्ष स्वामी आत्मयोगी देवजी महाराज ने कहा कि हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का समय है कि हमारी 500 सालों की तपस्या पूरी होती नजर आ रही है। कि अयोध्या में श्री राम मंदिर अपना भव्य और दिव्य स्वरूप लेने जा रहा है। जिसमें श्री राम नाम लेखन में अग्रणी संस्था श्री राम नाम विश्व बैंक समिति से पिछले 35 वर्षों से जुड़े लोगों का सपना पूरा होने जा रहा है। कि लोग राम नाम लेखन करें और उनका लिखा हुआ राम नाम धन भगवान के श्री चरणों में अर्पित हो सके। जिसके लिए संस्था द्वारा 22 जनवरी को हरिद्वार में एक भव्य आयोजन किया जायेगा। तथा आश्रम श्री यज्ञेश्वर धाम में श्री राम जी की मूर्ति स्थापना की जायेगी।

संस्था के अध्यक्ष पण्डित सुमित तिवारी ने बताया कि हमने संस्था के सभी लोगों से अनुरोध किया है। कि जनवरी के पूरे माह श्री राम नाम जप महायज्ञ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं 1 महीने में व 51 लाख करोड़ राम नाम लिखकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करें। उन्होंने कहा कि इस लिखे हुए राम नाम को अयोध्या जाकर भगवान श्री राम को अर्पण किया जायेगा। जिससे लोगों के दिलों में भगवान श्री राम के प्रति जो अटूट प्रेम है वो और भी प्रगाढ़ हो सके।

 

 

संस्था के महासचिव विकास गर्ग ने बताया कि संस्था के जनवरी माह में कुछ प्रोगाम तैयार हुए है। जिनको अपने संस्था द्वारा क्रियान्वित किया जायेगा। 7 जनवरी को ऋषिकुल स्थित श्री राम घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। 10 जनवरी को सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे जायेंगे। तथा 22 जनवरी को आश्रम में लगभग एक हजार लोगों के साथ श्री राम मूर्ति स्थापना का भव्य कार्यक्रम किया जायेगा।

इस अवसर पर अलोक शर्मा, डॉ. विशाल गर्ग, अमित सैनी, सुखबीर सिंह, आशीष चौधरी, जोगेंद्र सिंह मावी, करन पंडित, वीर गुर्जर, नरेंद्र सैनी, कुणाल त्यागी, विकास यादव ऋतिक त्यागी, कुलदीप त्यागी, प्रेम प्रकाश, रोहित वर्मा, विश्वास सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *