31 Mar 2026, Tue

62 मकान मालिको के किये चालान, छः लाख बीस हजार जुर्माना वसूल कर न्यायालय में प्रेषित किया गया।37 चालान81 पुलिस एक्ट के तहत कर 18 हजार 5सौ रु वसूले गए।

प्रातः 07 बजे से चौकी खडखडी क्षेत्र में कोतवाली नगर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

किरायेदारों का सत्यापन न करने पर मकान मालिको के धारा 83 पुलिस अधिनियम में काटे चालान

हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा द्वारा किरायेदारों, घरेलू नौकरों / बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करने के निर्देश निर्गत किये गये थे उक्त निर्देश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार के कुशल नेतृत्व में आज कोतवाली नगर पुलिस द्वारा खडखडी के सम्पूर्ण क्षेत्र में थाने से चार टीमे गठित कर अलग-अलग क्षेत्र चौकी खडखडी क्षेत्र में रवाना कर सत्यापन अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जिन मकान मालिको ने अपने किरायेदारो का सत्यापन नही कराया था उन *बासठ (62) मकान मालिको के अन्तर्गत धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर छः लाख बीस हजार रूपये जुर्माने कर न्यायालय प्रेषित किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *