24 Oct 2026, Sat

बनबसा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 2,770 नशीले कैप्सूल व टैबलेट बरामद, तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सीज , s s p रेखा यादव की निगरानी के कारण पकड़ी गई नशे की खेप 

दवाइयों की आड़ में नशे का कारोबार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुमाऊँ क्षेत्र में नशीली दवाओं की सप्लाई किए जाने का खुलासा*

 

चंपावत। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड, पुष्कर सिंह धामी के ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन एवं निहारिका सेमवाल, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।

*रेखा यादव, एसपी चंपावत*

थाना बनबसा पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चौकी धनुषपुल के पूर्वी छोर पर खटीमा की ओर से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट कार संख्या यूके 06 बीडी 5048 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार में सवार चालक के कब्जे से एक लाल-सफेद बैग में रखे कुल 2,770 नशीले कैप्सूल एवं टैबलेट बरामद कर गिरफ्तार किया गया एवं तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को सीज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए हर्षिता, औषधि निरीक्षक चम्पावत द्वारा मौके पर बरामद दवाओं की तकनीकी जांच एवं पहचान की गयी। औषधि निरीक्षक की पुष्टि के आधार पर बरामद दवाओं में ट्रामाडोल आदि को एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत नियंत्रित श्रेणी में पाए जाने के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!