2 Nov 2026, Mon

जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जन सुनवाई कार्यक्रम

 *जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 90 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई,जिसमें मौके पर 55 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित*

 

*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी*

हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 90 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 55 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल, राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता श्यामलाल निवासी जगजीतपुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र पुत्र लालसिंह ने ग्राम रांघडवाला परगना रुड़की में सन् 1998-99 में एक पट्टा खसरा नंबर 333 आवंटित हुआ था, जिसको खतौनी में आज तक दर्ज नहीं किया गया है, खतौनी में जल्द दर्ज कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

प्रार्थी नितिन यादव समाजसेवी ने भागीरथी बिंदु से गीता कुटीर तक गंगा पटरी मार्ग के निर्माण एवं सौंदर्य करण कराए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी नितिन यादव, व्यापारी पीठ बाजार भूपतवाला ने भूपतवाला में पिछले 25 सालों से चल रहे पीठ बजार की व्यवस्था को सुधारने का आवेदन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

error: Content is protected !!