3 Nov 2026, Tue

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने की नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

अल्मोड़ा

निर्वाचन संबंधी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के दिए निर्देश

 

मतदान केंद्रों पर विद्युत, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

 

आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में निर्वाचन कार्यों के लिए नामित समस्त नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, गंभीरता एवं आपसी समन्वय के साथ करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां सुनियोजित एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। इसके लिए प्रत्येक नोडल अधिकारी अपने आवंटित कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसी के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा सभी अधिकारी निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपनी तैयारियां सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!