6 Nov 2026, Fri

दीपावली के समय हरिद्वार का वन विभाग अलर्ट, अवैध शिकार और पेड़ों के कटान पर रहेगी पैनी नजर

जंगलों में छोटी–बड़ी दूरी की गश्त बढ़ेगी, एसओजी और खुफिया तंत्र को किया सक्रिय; सभी अधिकारियों–कर्मचारियों को मुख्यालय पर रहने के निर्देश

हरिद्वार। त्योहारी सीजन में जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर हरिद्वार वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। त्योहारों के दौरान अवैध शिकार और पेड़ों के अवैध कटान की आशंका को देखते हुए विभाग ने सभी वन रेंजों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं। जंगलों में गश्त तेज करने के साथ ही एसओजी टीम और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

हरिद्वार के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान वन और वन्यजीवों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी रेंजों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि अवैध शिकार और पेड़ों के अवैध कटान जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!