14 Nov 2026, Sat

हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर चार्ज अधिकारियों के साथ की बैठक

 

*जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध एवं त्वरित गति से पूरा करने के दिए निर्देश*

*16 से 30 नवंबर तक संचालित होगी स्वगणना की प्रक्रिया, 30 हजार से अधिक नागरिकों की सहभागिता का रखा गया लक्ष्य*

*आपके 40 उत्तर, जनगणना को बनाएंगे आसान और तेज*

*हरिद्वार, 13 नवंबर

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित चार्ज अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनगणना से संबंधित सभी तैयारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने तथा जनपद के लिए निर्धारित लक्ष्यों को त्वरित गति से हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, इसलिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए इसे सफल बनाना सुनिश्चित करें।

बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित होने वाली स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित स्वगणना की सुविधा के माध्यम से जनपद के लगभग 9,000 नागरिकों ने स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में सहभागिता की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!