14 Nov 2026, Sat

रेखा आर्य पर पति के आरोपों से उत्तराखंड की राजनीति में हलचल, 2027 तक दिखेगा विवाद का असर

देहरादून उत्तराखंड की खाद्य , महिला एवम बाल विकास व खेल मंत्री रेखा आर्य पर उनके पति गिरधारी लाल द्वारा 210 करोड रुपए अवैध रूप से कमाने के जो आरोप लगाए हैं, उनमें सच्चाई दिखाई नहीं पड़ती है, क्योंकि 200 करोड रुपए तो उत्तराखंड में पुलिस के इंस्पेक्टर लिए घूम रहे हैं, जूनियर इंजीनियरों के पास हैं

रेखा आर्य तो तीन-तीन विभागों की मंत्री हैं तीन विभाग की कैबिनेट मंत्री के पास 200 करोड रुपए मात्र हो यह बात गले नहीं उतर रही है ,या तो गिरधारी लाल जी ने बहुत ही कम रकम बताई है या बिंदी आगे पीछे लगाना भूल गए हैं।

इसीलिए बात में कुछ दम नजर नहीं आ रहा है 210 करोड रुपए तीन-तीन विभाग की मंत्री के स्तर को देखते हुए तो,आरोप लगाते , अगर गिरधारी लाल यह कहते कि मंत्राणी जी के पास 2 हजार से भी अधिक की संपत्ति है तब तो कुछ बात में वजन होता लेकिन मात्र 200 करोड़ की बात हजम नहीं हो रही है।

 

इसलिए मामला तो गड़बड़ लग रहा है क्योंकि जो भी पैसा आया गया होगा पैसा तो सारा गिरधारी लाल जी के पास ही आया होगा, मंत्री जी तो पैसे लेती नही है, मंत्राणी जी के विभागों के अधिकारियों में भी जो चर्चा हुआ करती थी ,तो यही होती थी कि जो भी परेशान हाल अधिकारी होते थे वह बरेली का रुख करते थे।

बरेली में किस से मिलने जाते थे ये पता तो मंत्राणी जी को ही होगा, लेकिन हरीश रावत के साथ जो वाक युद्ध चल रहा है उसमें रेखा आर्य जी थोड़ी हल्की पड़ रही है, अब देखना यह है की 2027 के विधानसभा चुनाव में यह पति-पत्नी का आपसी झगड़ा क्या रंग दिखता है ,हालांकि रेखा आर्य जी ने अपने पति को जिला कारागार पहुंचा दिया है।

और उनके ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं जिनके तहत वह देहरादून कारागार की शोभा बढ़ा रहे हैं, यदि वह कारागार से जमानत पर बाहर आते हैं उसके बाद क्या स्थिति बनती है यह तो उस समय देखा जाएगा, फिलहाल तो आपसी घरेलू पारिवारिक झगड़े ने मामले को यहां तक पहुंचा दिया है, के पति ने पत्नी पर ही 210 करोड रुपए की हेरा फेरी करने का आरोप लगा दिया और पत्नी ने भी पति पर जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगा दिया, जाति सूचक शब्दों के प्रयोग पर ही पति गिरधारी लाल को पुलिस ने झांसी से पड़कर उत्तराखंड की जेल में पहुंचा दिया है, लेकिन बात फिर वही है कि 210 करोड रुपए की बात हजम नहीं हो रही है हमें क्या किसी को भी हजम नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!