
बद्रीनाथ, चमोली पिछले माह हेलीकॉप्टर हादसे में एक युवा IAS की हठधर्मिता व धनलोलुपता के कारण 6 लोग काल के गाल में समा गए , लेकिन इस IAS की नादानी की जांच पता नही कौन कराएगा,
इसकी लापरवाही व पैसे की भूख ने 6 हँसते खेलते लोगी को मौत के आगोश में पहुँचा दिया , इस युवा IAS के विरुद्ध सीधे सीधे 6 हत्याओं का मुकदमा कायम होना चाहिए था ,लेकिन मुकदमा तो तब कायम होगा, जब राज्य सरकार इस जघन्य अपराध की जाँच कराएगी। अब ये खिलाड़ी IAS किसी जिले की कमान संभालने के लिए प्रयासरत है, शायद कामयाब भी हो जाये।
बद्रीनाथ चमोली में जो कंट्रोल रूम बने हुए हैं वहाँ लाईट की भी व्यवस्था नही है , मौसम विभाग ने पूर्व में ही चेतावनी दे रखी थी की मौसम तीन दिन खराब रहेगा ।
फिर भी हेलिकॉप्टर को उडान की अनुमति किसने दी ,क्या इसकी जांच हो पाई है, यदि हुई है तो इसके लिए जुम्मेदारी किसकी साबित हुई है। या जांच की आवश्यकता ही महसूस नही हुई ,क्योंकि केवल 6 लोग ही तो मरे थे।
राज्य सरकार की इसी उदासीनता ने इस तरह के धन लोलुप युवा IAS अधिकारियों को बेलगाम कर रखा है, अधिकांश युवा IAS अधिकारियों की जन सेवा में रुचि न होकर माल कमाने में रुचि है।
इन कमाऊ मानसिकता के साहबों में पैसा कमाने को लेकर कम्पटीशन भी रहता उसने इतना कमा लिया मैं पीछे क्यों रहूँ। हेलिकॉप्टर हादसे के जुम्मेदार समझे जा रहे युवा IAS ने तो एक A G साहब को डीलिंग के लिए ही तैनात कर रखा है।

