*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश*
*23 एवं 24 नवंबर को मजिस्ट्रेटों की तैनाती, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम; सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं पर रहेगी कड़ी निगरानी*
*हरिद्वार, 22 नवंबर
आगामी 24 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। स्नान पर्व पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विस्तृत आदेश जारी कर जनपद में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है।
जारी आदेश के अनुसार, 23 नवंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से 24 नवंबर को स्नान पर्व की समाप्ति तक सभी संबंधित जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। स्नान पर्व की व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जनपद को 8 जोन एवं 30 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हरकी पैड़ी, माई सतीघाट, सुभाष घाट, बाईपास, खड़खड़ी, अपर रोड, सिंहद्वार एवं मनसा देवी मंदिर को जोन बनाया गया है।
जोनल मजिस्ट्रेटों के रूप में हरकी पैड़ी जोन में श्री हरि गिरि,नाई सोता घाट जोन में श्री मंजीत सिंह, सुभाष घाट जोन में श्री आकाश जोशी, बाईपास जोन में श्री योगेश कुमार, खड़खड़ी जोन में श्री गोपाल राम बिनवाल, अपर रोड जोन में श्री अतुल प्रताप सिंह, सिंहद्वार जोन में श्री खुशवंत सिंह चौहान तथा मनसा देवी मंदिर जोन में श्री योगेश मेहरा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, 30 सेक्टरों में हरकी पैड़ी, मालवीय दीप, कांगड़ा पुल एवं नया संजय पुल, महिला घाट, भारत स्काउट एंड गाइड हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, गऊ घाट, मोती बाजार एवं बड़ा बाजार, कुशाघाट चौक, विष्णुघाट, पावन धाम, रोड़ी बेलवाला, धोबी घाट पार्किंग, पंतद्वीप, चंडी चौराहा, चंडी घाट पार्किंग, चंडी देवी मंदिर, भीमगोड़ा, खड़खड़ी, रतन टॉकीज, पोस्ट ऑफिस, शिवमूर्ति, देवपुरा, ऋषिकुल, सिंहद्वार, बैरागी कैंप, रेलवे स्टेशन, मनसा देवी मंदिर, हिल बाईपास पैदल मार्ग तथा गली रामप्रसाद से पैदल सीढ़ी मार्ग को शामिल किया गया है। इन सभी क्षेत्रों में संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

