28 Nov 2026, Sat

संविधान दिवस, चम्पावत पुलिस ने न्याय, समानता और बंधुता के मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प

*संविधान दिवस, चम्पावत पुलिस ने न्याय, समानता और बंधुता के मूल्यों को आत्मसात करने का लिया संकल्प*

*पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन एवं जनपद के समस्त थानों-चौकियों में आयोजित हुए कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया सामूहिक वाचन*

 

चम्पावत। आज संविधान दिवस के अवसर पर *पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक, रेखा यादव एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत देवेन्द्र सिंह कप्रवाण* द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।

 

इस अवसर पर *पुलिस लाइन सहित जनपद के समस्त थानों/चौकियों एवं फायर स्टशनों* में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति सम्मान एवं निष्ठा व्यक्त करते हुए शपथ ली।

इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से करते हुए आमजन के अधिकारों का सम्मान और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!