28 Nov 2026, Sat

हर चुनौती के लिए तैयार रहना जरूरीः कौशिक

मा. मंत्री ने एसईओसी से मॉक अभ्यास का किया निरीक्षण

कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश

कहा-सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान साहस, धैर्य, समन्वय और संकल्प की ऐतिहासिक मिसाल

1200 से अधिक स्थानों पर हुई माॅक ड्रिल

सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू अभियान की वर्षगांठ के अवसर पर पहली बार आयोजित किए जा रहे आपदा प्रबंधन दिवस के तहत शनिवार को उत्तराखण्ड में राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। राज्यव्यापी इस अभ्यास में राज्य स्तर के साथ ही सभी 13 जनपदों तथा तहसील स्तर पर गठित घटना प्रतिक्रिया प्रणाली की टीमों ने प्रतिभाग किया।

मा. आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर मॉक अभ्यास का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मा. मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान उत्तराखण्ड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए साहस, धैर्य, समन्वय और मानवीय संकल्प की ऐतिहासिक मिसाल है। इस अभियान ने यह संदेश दिया कि कठिन से कठिन आपदा की स्थिति में यदि सभी एजेंसियां एकजुट होकर स्पष्ट रणनीति और समन्वय के साथ कार्य करें तो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!