6 Nov 2026, Fri

हरिद्वार संवाददाता अशरफ / बिलाल की रिपोर्ट : 3 जून 2022

बीजेपी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा एक राष्ट्रीय चैनल पर डिबेट के दौरान अंतिम अवतार मोहम्मद सल्लाहु अलैही वसल्लम पर अभद्र टिप्पणी किए जाने को लेकर ज्वालापुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़कों पर उतरकर आक्रोश व्यक्त किया।

https://youtu.be/CrXZJ0sN6yo

उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के वक्तव्य से ना केवल भारत के मुसलमानों अपितु विश्व के मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई है।

इस कृत्य के विरुद्ध अन्य देशों के प्रबुद्ध लोगों ने आपत्ति दर्ज की है। जिसके तहत आज ज्वालापुर हरिद्वार में मुस्लिम सेवा संगठन भी भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ सड़कों पर उतरा और उसके खिलाफ प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र भेजा। तथा जिसमें उन्होंने नूपुर शर्मा को कड़ी से कड़ी कार्यवाही किए जाने हेतु मांग की है तथा कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!